बोकारो पुलिस ने तीन साइबर क्राइम के शातिरों को दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के हथनवा से गिरफ्तार कर लिया. इन पकड़े गए आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल, दो पासबुक, 5 एटीएम कार्ड, 2 चेकबुक और कुल 11 सिम बरामद किए हैं. एसपी पी. मुरुगन ने मीडिया को बताया कि इस गैंग के 25 सदस्यों में से तीन की गिरफ्तारी की गई है. अन्य की गिरफ्तारी को लेकर बोकारो पुलिस छापामारी कर रही है. बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन के जरिए ये बदमाश बड़ी कंपनियों के नाम से फोन कर लोगों के बैंक एकांउट का नंबर व पासवर्ड लेकर आराम से एकांउट से पैसे निकाल लेते थे.
बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र से शिवनाथ हाजाम के बैंक एकाउंट से 40 हजार और माराफारी के रहने वाले गोपाल सिंह के एकाउंट से 50 हजार इन साइबर क्राइम के एक्सपर्ट शातिरों ने फोन पर सब जानकारी हासिल कर उड़ा लिए. एसपी ने मुख्यालय डीएसपी, चास एसडीपीओ, बालाडीह और चास इंस्पेक्टर की देखरेख में एक टीम बनाकर जांच का आदेश दिया है. पुलिस इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश को लगातार छापे मार रही है. इतने बड़े गैंग को पकड़ना पुलिस के लिए एक चैलेंज से कम नहीं है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours