लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई तो राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की निष्ठा भी अपने हिसाब से बदलने लगी है. बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा के दो बड़े नेता आनन-फानन में भाजपा में शामिल हो गए. इसकी जानकारी अचानक झाविमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तब मिली जब बीजेपी कार्यालय में दोपहर बाद प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई गई. यहां बताया गया कि चतरा से झाविमो की नीलम देवी और पलामू से प्रभा भूइयां भाजपा में शामिल हो गए हैं. दोनों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया.
नीलम देवी जेवीएम में अब तक केंद्रीय उपाध्यक्ष थीं. नीलम देवी ने कहा कि पार्टी जैसा चाहेगी, वैसा वह करेंगी. उन्होंने मैदान में तैयारी कर रखी है. पिछली बार वे जेवीएम के टिकट पर 1.04 लाख से अधिक वोट लाई थीं. उधर बीजेपी में शामिल होने वाले दूसरे नेता प्रभात भूइयां जेवीएम के पलामू क्षेत्र से आते हैं. वह भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. वह झाविमो में ये अनुसूचित जाति मोर्चा सेल के अध्यक्ष थे. चर्चा है कि पलामू लोकसभा क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी पर विचार हो सकता है. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने प्रेस वार्ता में कहा कि ये दोनों नेता बिना शर्त शामिल हुए हैं.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours