बिहार से गोड्डा के रास्ते बंगाल ले जाए जा रहे तीन ट्रकों में भरे 100 गोवंशीय पशु पुलिस ने जब्त किए गए. ट्रक के साथ 6 पशु  तस्कर गिरफ्तार किए. इस बीच पुलिस गिरफ्त में आए लोगों से सूचना मिली कि दो और ट्रक पहले ही निकल चुका है इसके बाद स्पेशल एक्शन टीम और सुंदर पहाड़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुंदर पहाड़ी के समीप से दो त्रिपाल ढके ट्रकों को और पकड़ा. उन दोनों ट्रकों में भी गाय-बछड़े भरे थे.

गोड्डा पुलिस ने गुरूवार की सुबह-सवेरे अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन एलपी ट्रक में लगभग 100 गोवंशीय पशु बरामद किए. एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल के निर्देश पर जिला पुलिस की स्पेशल एक्शन टीम व दो थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक को नाटकीय ढंग से रोका.

यह ट्रक तेजी से पाकुड़ की ओर जा रहा था. रोकने पर पता चला कि एलपी ट्रक में गोवंश लदा है. तत्काल ट्रक समेत सभी गोवंशीय पशु को जब्त कर नगर थाना लाया गया. पता चला कि यह सब गाय-बछड़े पाकुड़ के रास्ते बंगाल ले जाए जाने की तैयारी थी. इसके बाद पकड़े गए पशु तस्करों से मिली जानकारी पर पहले से आगे निकल गए दो ट्रक और पकड़े. तीनों में 100 से ज्यादा गाय-बछड़े बड़ी क्रूरता पूर्वक ठुंसे मिले.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours