हथियार के बल पर लूट की एक खबर राजधानी में गुरुवार को चर्चा का विषय बनी है. रांची के सदर अस्पताल में हुई लूट की वारदात  अपने में काफी दिलचस्प है. स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक रिवाल्वर की नोक पर अस्पताल के ब्लड बैंक से 2 यूनिट खून लूट कर ले गए. राजधानी में हुए इस अजीबोगरीब मामले की जांच में अब पुलिस जुटी है. हालांकि पुलिस रिवाल्वर या पिस्टल दिखाने की अस्पताल की बात से इत्तिफाक नहीं रख रही और मामले की जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है. इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां पर ना तो गार्ड हैं, ना ही सीसीटीवी कैमरा.

रांची के लोअर बाज़ार थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल परिसर में एक अजीबोगरीब लूट का मामला प्रकाश में आया. अस्पताल के ब्लड बैंक में हथियार के दम पर खून की लूट की गई. अब इन खून के लुटेरों की तलाश में पुलिस जुट गई है. अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर विमलेश का कहना है कि लुटेरों में से एक युवक और उसके परचितों के द्वारा पूर्व में 4 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया था. उसमें से तीन यूनिट ब्लड युवक पूर्व में ले जा चुका था. गुरुवार को युवक फिर एक बार दो यूनिट ब्लड लेने सदर अस्पताल पहुंचा. उसने रिवाल्वर दिखाकर वह बगैर कागजी कार्रवाई के धमकाकर 2 यूनिट खून लिया और फरार हो गए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours