चतरा पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेेत्र के तिलैया गांव के पास से टीपीसी के एरिया कमांडर नरेश गंझू को गिरफ्तार किया है. इसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है.

प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए एएसपी निगम प्रसाद ने बताया कि एसपी अखिलेश बी वारियर को गुप्त सूचना मिली थी उसी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गिद्धौर थाना क्षेत्र के तिलैया गांव के पास टीपीसी के एरिया कमांडर नरेश गंझू उर्फ राजेश जी को गिरफ्तार किया है.

उन्होने कहा कि गिरफ्तार नक्सली के पास से एक पिस्टल और 13 राउंड जीवित कारतूस भी बरामद किया गया है. इस पर चतरा और हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना में कई मामले दर्ज हैं. उन्होने कहा कि पथलगड़ा एरिया में सक्रिय थे. पुलिस को विभिन्न कांडों में इसकी तलाश थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours