गुमला के कामडरा थाना क्षेत्र के टुरुनडु गांव में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला व उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में मारा गया एक व्यक्ति घायल महिला का पति है.यह घटना गुरूवार को उस समय घटी जब ये लोग अपने घर के आंगन में थे. तभी हमलावर आए और फायरिंग करने लगे. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और हमलावरों की पकड़-धकड़ को जनपद के विभिनन्न पोस्टों पर नाकाबंदी कराई.
गुमला पुलिस ने घायल मां-बेटे को कामडरा पीएचसी में भर्ती कराया है. घायल महिला व बच्चे ने बताया कि जो हमलावर फायरिंग कर रहा था वह नक्सली वर्दी पहने हुए था. घर में अचानक आकर फायरिंग करने लगे. घायलों ने किसी भी प्रकार की दुश्मनी होने से इंकार किया है, पर पुलिस को लग रहा है कि कोई बात तो जरूर होगी, जो इस तरह हमला किया गया. पुलिस इसे लोकसभा चुनाव से पूर्व नक्सलियों की ओर से दहशत फैलाने वाली हरकत भी मान रहे हैं. पुलिस की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि हमलावर कोई सुबूत नहीं छोड़ गए.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours