खूंटी के मुरहू में कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. घटना से गुस्साये लोगों ने खूंटी- तोरपा रोड को जाम कर जमकर बवाल काटा. लोग पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने समझा- बुझाकर मामला शांत कराया और जाम हटवाया.
मृतक हरखू पाहन और दसाय पाहन कुंजला गांव के रहने वाले थे. गांववालों ने कहा कि दोनों के पत्नी और बच्चे हैं. अब उनकी जिंदगी कैसे चलेगी. लिहाजा प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को पांच लाख का मुआवजा दिया जाए.
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों जंगल की ओर जा रहे थे. तभी पीछे से आ रही कार उन्हें रौंदते हुए भाग निकली. घटना के बाद गांव में मातम और गुस्सा का माहौल पसर गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours