केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री व हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. सोमवार को दर्ज केस में मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने रांची आईआईएम के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक रांची में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े आठ मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वैसे जयंत सिन्हा पर मुकदमा दर्ज कर चुनाव आयोग ने अपनी मंशा जता दी है कि वह किसी को बख्सने वाला नहीं.
विदित हो कि चुनाव आयोग चुनाव आचार संहिता की घोषणा के बाद से प्रदेश में काफी सख्ती से काम ले रहा है. किसी भी तरह की शिकायत को दर्ज कराने के लिए ऐप से लेकर फोन नंबर तक की सुविधा है. चुनाव आयोग बिना किसी भेदभाव के अपना काम कर रहा है. फिलहाल जिस तरह से केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ चुनाव आयोग ने शिकायत दर्ज की है. वैसे विदित हो कि भाजपा सरकार में जयंत सिन्हा की एक सभ्य-सज्जन और नियम कायदों का पालन करने वाले मंत्री की छवि है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours