झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध और नकली शराब कारोबार की रोकथाम को लेकर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी के चलते पुलिस ने सोमवार शाम क्षेत्र में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही अवैध विदेशी शराब को भी जब्त किया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

जानकारी के अनुसार जिले के रजरप्पा और गोला क्षेत्र में लगातार नकली देशी और विदेशी शराब का कारोबार फल-फूल रहा है, इसी के चलते उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी कर अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है. सोमवार शाम दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों के पास से देसी नकली शराब और विदेशी शराब भी जब्त की गई.

इस संबंध में उत्पाद विभाग के इंस्ट्रक्टर प्रदीप शर्मा ने कहा कि अवैध देसी शराब और विदेशी शराब पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है. चुनाव और होली के पर्व को लेकर उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान गोला, रजरप्पा और गुला चौक के पास से अवैध विदेशी शराब और देसी शराब बरामद की. साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. बता दें कि अवैध नकली शराब के कारोबार पर रोक थाम को लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने तीन दिनों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours