एसपी पी मुरुगन के निर्देश पर बेरमो के एसडीपीओ सह प्रशिक्षु आईपीएस आर रामकुमार ने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के कारी पानी में एक सीसीएल के क्वार्टर में छापा मारकर 400 से अधिक देशी व विदेशी कार्टून में अवैध शराब जब्त की. बताया जा रहा है कि इस शराब की बाजार मूल्य 50 लाख से अधिक है. पुलिस ने इस दौरान कई गाड़ियों को भी जब्त किया है. बताया जा रहा है कि यहां एक  क्वार्टर में अवैध रुप से आरोपी संजीव सिंह  रखे हुए था और वह शराब का अवैध कारोबार यहां से कई राज्यों में चला रहा था.

एसपी बोकारो पी मुरुगन ने बताया कि गुप्त सूचना पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम को छापे में यह सफलता मिली है. इस दौरान अवैध कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा.जब्त शराब में अरुणाचल प्रदेश की किंग्स गोल्ड शराब समेत अन्य प्रदेशों की लेबल लगी शराब मिली है.

यह कहा जा रहा है कि यहां से अवैध कारोबार किया जा रहा था. कहा जा रहा है कि होली और आने वाले लोकसभा चुनाव में इस शराब की खपत करने की योजना थी पर उससे पहले ही पुलिस ने शराब कारोबारी के मंसूबे को चकनाचूर कर दिया. गौरतलब है कि शराब और धन पर चुनाव आयोग व पुलिस की विशेष निगाह है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours