पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में बरी कर दिया. दोनों मामले 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़े हुए थे. पांच से ज्यादा लोगों के साथ जाकर नामांकन करने और नामांकन के बाद बिना अनुमति के सभा करने के मामले में हेमंत सोरेन पर केस दर्ज हुए थे.
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक ताला मरांडी के झामुमो में शामिल होने के सवाल पर हेमंत ने कहा कि राजनीति में लोग एक- दूसरे से मिलते रहते हैं. लेकिन अभी शामिल कराने या फिर चुनाव लड़वाने जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि एक- दो दिन में झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा.
इससे पहले हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से दुमका पहुंचे. हवाईअड्डे पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. हेमंत ने कहा लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है. ऐसे में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours