धनबाद की पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी सांसद पीएन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रीता वर्मा ने पीएन सिंह को धनबाद के लिए नाकारा करार दिया है.
सांसद पीएन सिंह को धनबाद से उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के फैसले से रीता वर्मा नाराज हैं. उन्होंने पीएन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने से इंकार कर दिया है. हालांकि उन्हें उम्मीद है कि पीएन को पीएम मोदी के काम और नाम का फायदा मिलेगा. वे एक बार फिर चुनाव जीत जाएंगे. बतौर रीता मोदी जरूरी है, पीएन सिंह मजबूरी है.
रीता वर्मा ने कहा कि अगर प्रत्याशी के खिलाफ बोलने के लिए पार्टी से उन्हें निकाल भी दिया गया, तो वह इसके लिए तैयार हैं. रीता धनबाद से वर्ष 1991 से 2004 तक चार बार सांसद रही हैं. वह धनबाद के पूर्व एसपी शहीद रणधीर वर्मा की पत्नी हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours