लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में आरजेडी पूरी तरह से टूटता नजर आ रहा है. प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के बाद अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. गिरिनाथ सिंह के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. हालांकि उन्होंने इससे साफ इनकार किया है.
उधर सूचना है कि अन्नपूर्णा देवी आज दिल्ली में बीजेपी का दामन थामेंगी. रविवार शाम को उन्होंने सीएम आवास जाकर रघुवर दास और भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की. इस दौरान अन्नपूर्णा के साथ पूर्व विधायक जनार्दन पासवान और पूर्व सांसद मनोज भुइयां भी थे.
जानकारी के मुताबिक अन्नपूर्णा को कोडरमा या चतरा से बीजेपी मैदान में उतार सकती है. बीजेपी ने सूबे की 13 में से 10 सीटों पर प्रत्याशियों को ऐलान कर दिया है. रांची, चतरा और कोडरमा के लिए प्रत्याशियों की घोेषणा होना बाकी है. खबर ये भी है कि गिरिनाथ को चतरा से बीजेपी मौका दे सकती है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours