झारखंड महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है. ऐलान के तहत कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 4, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) 2, और आरजेडी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. रांची में जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर जेएमएम, कांग्रेस और जेवीएम के नेता जुटे और 7-4-2-1 के फॉर्मूले की विधिवत घोषणा की गई. हालांकि आरजेडी ने इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूरी बना ली. दरअसल चतरा सीट नहीं मिलने से आरजेडी नाराज है.

किसके खाते में कौन सी सीट 

कांग्रेस- खूंटी, रांची, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, धनबाद और सिंहभूम


जेएमएम- दुमका, राजमहल, गिरिडीह और जमशेदपुर


जेवीएम- कोडरमा और गोड्डा

आरजेडी- पलामू

चतरा सीट नहीं मिलने से आरजेडी नाराज


संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से इतर आरजेडी ने अलग प्रेस वार्ता कर साफ कर दिया कि वह हर हाल में दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा. पार्टी महासचिव संजय सिंह ने कहा कि महागठबंधन में तवज्जो नहीं मिली, तो बड़ा एक्सरसाइज भी आरजेडी कर सकता है. हालांकि जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि राज्य में महागठबंधन के तहत लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लड़े जाएंगे.

बागियों को कड़ा संदेश

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बागियों को कड़ा संदेश दिया गया. बागी उम्मीदवारों को तत्काल पार्टी से निकालने पर सहमति बनी. साथ ही ये भी कहा गया कि 2020 में होने वाले राज्यसभा चुनाव में किसी अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाया जाएगा. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और विधानसभा चुनाव में जेएमएम बड़ी भूमिका निभाएगा.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours