पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि आज देश को किसी से खतरा नहीं है. देश की सीमाएं सुरक्षित हैं. राष्ट्रवाद को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए हेमंत ने कहा कि बीजेपी सरकार की सोच आदिवासी विरोधी रही है. इसलिए आदिवासी 2014 वाली गलती इस बार नहीं दोहराएंगे.
हेमंत ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी देश में पैर पसार रही थी. उससे देश खतरनाक स्थिति तरफ बढ़ रही थी. लेकिन अब बीजेपी के पैर कटने शुरू हो गये हैं. झारखंड में इसलिए महागठबंधन बनाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थानों को अपनी मुट्ठी में करने की कोशिश की.
गढ़वा के रंका उच्च विद्यालय मैदान में हेमंत ने महागठबंधन के पलामू से प्रत्याशी घूरन राम के लिए वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि इस बार जनता 2014 वाली गलती नहीं करेगी, पलामू में घूरन राम को जिताएगी. इस दौरान उन्होंने 29 अप्रैल को बढ़- चढ़ मतदान करने का लोगों से आग्रह किया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours