जमशेदपुर के सोनारी मे रहने वाली अन्या दास ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली. अन्या को 60वीं रैंक मिली है. उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 2017 में भी सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की थी, लेकिन रैंक पीछे होने के कारण दोबारा परीक्षा दी और अब 60वीं रैंक प्राप्त की. फिलहाल अन्या दास अब रेलवे स्टाफ कॉलेज, वड़ोदरा में ट्रेनिंग ले रही हैं.
शहर के राजेन्द्र विद्यालय से 12वीं करनेवाली अन्या ने आगे की पढ़ाई शहर से बाहर की, 12वीं के बाद आगे की पढाई के लिए अन्या ओडिशा चली गई, जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन की और 2016 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी में कामयाबी हासिल की, उसी के तहत फिलहाल वड़ोदरा में वो आईआरपीएस की ट्रेनिंग ले रही हैं.
अन्या के पिता ओडिशा अखबार में कार्यरत हैं. जबकि मां सीमा दास गृहिणी हैं. वहीं, छोटा भाई वी संभव सेंट जेवियर्स रांची से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है. वहीं अन्या दास की इस कामयाबी को लेकर पूरा परिवार अपनी बेटी की इस सफलता पर फूले नहीं समां रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours