कांग्रेस ने झारखंड के चतरा सीट से मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर झारखंड में महादठबंधन के घटक दल कांग्रेस और आरजेडी के बीच फ्रेंडली फाइट होगी. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि महागठबंधन में समझौते के तहत पलामू आरजेडी के कोटे में चली गई है. चतरा में आरजेडी और कांग्रेस दोनों चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं, शुक्रवार को आरजेडी प्रत्याशी सुभाष यादव ने चतरा सीट से नामांकन कर दिया है. नामांकन के बाद सुभाष यादव ने कहा कि महागठबंधन मजबूत है और कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं उतारने के लिए अपील की जा रही है.

बताते चलें कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में झारखंड पहुंचे आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. पार्टी प्रत्याशी सुभाष यादव के नामांकन में शामिल होने चतरा पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग संविधान के बदले नागपुरिया कानून को देश में लागू करना चाहते हैं. महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि आरजेडी शुरू से ही झारखंड में दो सीट मांग रहा था, लेकिन सीट बंटवारे में दो सीटें भी नहीं छोड़ी गईं. हालांकि, सबका मूल मकसद बीेजेपी को हराना है, क्योंकि देश के संविधान को बचाना है. तेजस्वी ने कहा कि यह चुनाव देश को बचाने की लड़ाई है. कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैसी स्थिति में फ्रेंडली फाइट होगी. बीजेपी बिहार में जेडीयू की दोस्त बनी है फिर दुश्मन भी बन सकती है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours