झारखंड के खूंटी में पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से लगभग 8 किलो अफीम मिला है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये नगद, एक टाटा इंडिगो, एक मारुति बलेनो कार, 15 किलो डोडा और 8 मोबाइल भी बरामद किया है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुजराम होते हुए एक टाटा इंडीगो कार से भारी मात्रा में अफीम रांची ले जाया जा रहा है. खूंटी एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. मारंगहदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेंकिग शुरू की. इस दौरान एक कार आई जो पुलिस को देख कर तेजी से भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया. तलाशी के दौरान 5 किलो अफीम बरामद हुआ. पुलिस ने 3 तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम शत्रुघ्न स्वांसि, संजय नायक खूंटी निवासी और प्रेम चन्द ठाकुर, चतरा निवासी बताया.
वहीं दूसरी सफलता खूंटी थाना क्षेत्र के चुकरू मोड़ से मिली. यहां एक कार से 2.4 किलो अफिम, 15 किलो डोडा और 2.50 लाख नगद बरामद हुआ. पुलिस ने कार से 3 तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. ये तस्कर अफिम को उड़ीसा ले जाने वाले थे. मामले की पुष्टि करते हुए खूंटी एसपी आलोक ने ये जानकारी दी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours