प्रदेश बीजेपी ने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश और समाज के हित में नहीं है. उसमें कई ऐसे विषयों के उल्लेख हैं, जिससे पता चलता है कि राष्ट्रविरोधी शक्तियों के साथ कांग्रेस का हाथ है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि 35-ए गलत तरीके से कांग्रेस के द्वारा ही कश्मीर के कानून में समाहित किया गया. कांग्रेस देशद्रोहियों के खिलाफ कानून को लेकर भी मजाक कर रही है. घोषणा पत्र में उन कानूनों को रिव्यू करने की बात कही गई है.

बीजेपी नेता के मुताबिक झारखंड में भी ऐसे कानूनों की आवश्यकता है. यहां कई जगहों से आईएसआई के लोग पकड़े गये थे. गोरेगांव और जेएनयू की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का अर्बन नक्सलिज्म के साथ सीधा संबंध है.

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया. इसमें सेना के आधुनिकीकरण, राइट टू फ्री हेल्थकेयर और प्रदूषण के मुद्दे पर वादा किया गया है. घोषणा पत्र का शीर्षक है- Congress Will Deliver यानी हम निभाएंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours