चुनाव प्रचार के सिलसिले में झारखंड पहुंचे RJD नेता तेजस्‍वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. पार्टी प्रत्याशी सुभाष यादव के नामंकन में शामिल होने चतरा पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग संविधान के बदले नागपुरिया कानून को देश में लागू करना चाहते हैं. ये लोग गोडसे और गोलवलकर को मानने वाले हैं. इसलिए इनका बाबा साहब के संविधान पर भरोसा नहीं है.

महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि आरजेडी शुरू से ही झारखंड में दो सीट मांग रहा था, लेकिन सीट बंटवारे में दो सीटें भी नहीं छोड़ी गईं. हालांकि, सबका मूल मकसद बीेजेपी को हराना है, क्योंकि देश के संविधान को बचाना है. तेजस्वी ने कहा कि यह चुनाव देश को बचाने की लड़ाई है. कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैसी स्थिति में फ्रेंडली फाइट होगी. बीजेपी बिहार में जेडीयू की दोस्त बनी है फिर दुश्मन भी बन सकती है.

राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के नामांकन के बाद चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सभा का आय़ोजन किया गया. इसमें बिहार के कई विधायक झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा सहित कई नेताओं ने शिरकत की. सभा के जरिये राजद का शक्ति प्रदर्शन सामने आया.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours