झारखंड में चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मुख्य सचिव डीके तिवारी को मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार मिला है. विकास आयुक्त सुखदेव सिंह को प्रबंध निदेशक, जीआरडीए का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल को वित्त विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे को कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. ऊर्जा विभाग की सचिव वंदना दादेल को झारखंड ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

बोकारो उपायुक्त कृपानाथ झा को बोकारो जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बता दें कि गत 31 मार्च को ही डीके तिवारी मुख्य सचिव पद पर आसीन हुए है. उन्होंने सुधीर त्रिपाठी की जगह ली. सुधीर त्रिपाठी को जेपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours