साहिबगंज। साहिबगंज जिला अधिवक्ता संघ सत्र 2019-21 के लिए चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। चुनाव को लेकर शनिवार की सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना दोपहर डेढ़ बजे से होगी और उसके बाद परिणाम की घोषणा होगी। स्वच्छ चुनाव को लेकर झारखंड बार काउंसिल की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में अमर सिंह व गोपेश्वर झा मौजूद रहेंगे। चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद पर प्रेमनाथ तिवारी व ललित स्वदेशी, उपाध्यक्ष डीके सिंह व केके वर्मा, सचिव पद पर विजय कर्ण व उमाशंकर प्रसाद के बीच मुकाबला है। संयुक्त सचिव एडमिनिस्ट्रेशन पर चार व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours