पतना। प्रखंड के बनियाडीह में पत्ता (चरख) मेला का आयोजन किया गया । इसमें एक भक्त को पीट के चमड़ी में बंसी कांटे लगाकर चरखी में घुमाया गया । भक्त को देखने के लिए आस पास गांव के लोंगो द्वारा काफी भीड़भाड़ देखा गया । बनियाडीह प्रखंड क्षेत्र में द्वितीय मसूर मेला के रूप में मना जाता है । पत्ता मेला के मामले में सबसे पूराना मेला के रूप में बड़ा मजडीहा , शिवापाहाड़ व बनियाडीह है । मेले में अधिक बच्चों के खिलौने, जिलेबी, गुपचुप व अधिक मात्रा में देशी शराब , ताड़ी व हड़िया की बिक्री जमक्षकर होता है । बनियाडीह मेला कमिटी द्वारा रात में संताली आरकेस्ट्रा का भी आयोजन किया गया है ।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours