हिंडाल्को हादसे को लेकर विपक्ष राज्य सरकार को घेरने में जुट गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने घटना के दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा जेएमएम ने रेड मड पॉन्ड को लेकर कई बार विधानसभा, राज्य और केन्द्र सरकार को आगाह किया. लेकिन चुप्पी साध ली गई, जिस वजह से ये हादसा पेश आया है.
जेएमएम महासचिव के मुताबिक घटना में 150 से 200 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है. मजदूरों में नेपाल, बंगाल और स्थानीय लोग शामिल हैं. जेएमएम के पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि जब- जब इस मामले को लेकर हमलोगों ने आवाज उठायी, हिंडाल्को के द्वारा केस लाद दिया गया. अमित महतो के मुताबिक पॉन्ड के पास अमूमन डेढ़ से दो सौ लोग हर वक्त काम किया करते थे. पॉन्ड में धमाका होने के बाद किसी का कोई अता- पता नहीं चला है. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पॉन्ड के लिए गार्डवाल बनाने में भी लापरवाही बरती गई. मांग के बाद भी फैक्ट्री को कैमिकल फैक्ट्री घोषित नहीं किया गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours