आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को विजय श्री दिलाने का टिप्स देने के मुद्दे पर आज भाजपा जिला कार्यालय में पाकुड जिले के तीनो विधानसभा की कोर कमिटि की एक आवश्यक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवीधन की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई । इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश नेतृत्व की ओर से राजमहल लोकसभा के प्रभारी कर्नल संजय सिंह जी उपस्थित रहे । मुख्य वक्ता एवं बैठक के मुख्य आकर्षण बिंदू रहे कर्नल संजय सिंह ने तीनो विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को आसन्न चुनाव के मद्देनजर चुनाव कैपेनिंग करने एवं मतदाताओ के रूझान को वोट में तब्दिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए । कर्नल संजय सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में अप्रत्यक्ष रूप से महागठबंधन व विरोधी पक्ष पर हावी होते हुए कहा कि इस चुनाव मे विरोधी के पास कोई विशेष मुद्दा नही है सिवाए नरेंद्र मोदी को रोकने की जबकि देश व प्रदेश की जनता को यह भली भांति ज्ञात है कि नरेंद्र मोदी से बेहतर विकल्प इस वक्त और कोई नही है लिहाजा जनता की इस मनोभावना को बस केवल वोट प्रतिशत में बदलने की आवश्यकता है एवं इस लिहाज से पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को पूरे क्षेत्र में लोगो एवं मतदाताओ से संपर्क करने हेतु सघन दौरे करने की आवश्यकता है । बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवीधन टुडू ने भी संबोधित किया । चुनाव के मद्देनजर आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सह विधानसभा संयोजक बलराम दूबे, जिला उपाध्यक्ष विजय भगत, प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमति शर्मिला रजक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा श्रीमति शबरी पाल, कोषाध्यक्ष तुहीन कांति शुक्ला के अलावे तीनो विधान सभा के संयोजक, कोर कमिटि के सदस्य, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री एवं सातो मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours