पूर्व किक्रेटर और धनबाद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति झा आजाद ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को शकुनि तक कह डाला. रांची पहुंचने पर कीर्ति आजाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि देश में ढाई लोगों की सरकार चलकर रही है. उनमें वित्त मंत्री अरूण जेटली हेराफेरी करने के बावजूद देश के खजाने पर कुंडली मारकर बैठ हुए हैं. बीजेपी में खुद की फजीहत पर उन्होंने कहा कि 26 साल पार्टी की सेवा करने के बाद जेटली के चलते उन्हें पार्टी छोड़ना पड़ा.

कीर्ति आजाद ने कहा कि मेरी घर वापसी हुई है और अपने पूर्वजों की धरती पर आया हूं. गोड्डा का बेटा हूं. 1982 से 1993, 11 वर्षो तक बोकारो में पहली और अंतिम नौकरी की. धनबाद आता-जाता रहा हूं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि राहुल गांधी ने उन्हें अपनी कर्म भूमि में काम करने के लिए भेजा है. वे संसद में धनबाद और झारखंड की आवाज बनेंगे.

कीर्ति आजाद ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 2014 में किए गए वादे पूरे नहीं किए. इस बार जनता उनके जुमलों पर भरोसा नहीं करेगी. सीएम रघुवर दास पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि रघुवर दास ने 24 घंटे बिजली देने का वादा पूरा नहीं कर पाया. ऐसे में उन्हें जनता के बीच वोट मांगने का अधिकार नहीं है. झारखंड में जमीन लूट का उद्योग खोला गया. पलायन आज भी यहां जारी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours