कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के एक डेलीगेशन ने दो मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत की है. डेलीगेशन ने झारखंड में आरोपी अधिकारियों की तैनाती और नमो टीवी चैनल को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा से इसकी शिकायत की है.
चुनाव आयोग से शिकायत करने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा, "झारखंड में कुछ अधिकारी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं. अनुराग गुप्ता के खिलाफ केस है, कई अधिकारी के खिलाफ 302 का केस है. हमने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की बात कही है." वहीं दूसरी शिकायत नमो टीवी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने की है. कपिल सिब्बल ने कहा कि नमो लोगो के नाम पर चैनल चलाया जा रहा है. दूरदर्शन पर प्रधानमंत्री का भाषण चलाया जा रहा है. इन दोनों मामलों पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए.
वहीं जेएमएम नेता संजीव कुमार ने से कहा कि अनुराग गुप्ता और डीजीपी, झारखण्ड में प्रॉब्लम क्रिएट किए हुए हैं. झारखंड में चुनाव आयोग के सारे आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. इसी शिकायत को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे थे. इस मामले को लेकर मैंने सदन में भी मामला उठाया था.
जेएमएम नेता संजीव कुमार ने बताया कि बिहार में जदयू ने तीर-धनुष चुनाव चिन्ह को लेकर आपत्ति जताई है. हमें अचानक चुनाव आयोग से एक पत्र प्राप्त हुआ है कि बिहार में आपको तीर-धनुष चुनाव चिन्ह नहीं दिया जा सकता है. संयुक्त बिहार के समय से ही हमारी पार्टी का यही चुनाव चिन्ह था, अब इस पर क्यों आपत्ति हो रही हैं? बिहार में चुनाव तीर-धनुष चुनाव चिन्ह के सिम्बल पर लड़ने के फैसले को लेकर जल्द ही सुनवाई पूरी होगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours