मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगे. सीएम वहां 2 और 3 अप्रैैल को पांच चुनावी सभाएं करेंगे. 2 अप्रैल को बांगीरीपोसी, उदाला व बारीपदा और 3 अप्रैल को बोनाई व वीरमित्रापुर में सभा होगी. मंगलवार सुबह 9 बजे वे हेलीकॉप्टर से ओडिशा जाएंगे.

इधर, झारखंड में भाजपा की ओर से कोडरमा, रांची और चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इंतजार में हैं. बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल यादव कहते हैं, 'हम लोग तैयार हैं. बस नाम सामने आ जाए.' प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल का कहना है कि केंद्रीय इकाई नाम तय करेगी, इसलिए समय लग रहा है. जल्द घोषणा हो जाएगी.

मंत्री सीपी सिंह का कहना है कि प्रत्याशी की घोषणा से पहले कई चीजों पर गौर किया जाता है. वैसे कार्यकर्ता अपने काम में लगे हुए हैं. जहां तक प्रत्याशी की बात है, भाजपा में संगठन चुनाव लड़ता है. लेकिन उन्होंने माना कि प्रत्याशी का चेहरा भी बड़ा फैक्टर होता है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours