रिम्स में इलाज करवा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सुरक्षा में लगे दो पुलिस जवान ही आपस में ही भिड़ गए. जवान विनयचंद्र झा और देवेन्द्र सिंह ने आपसी बहस के बाद एक-दूसरे पर हमला बोल दिया. जिसमें विनयचंद्र झा पर देवेन्द्र सिंह का हाथ तोड़ देने का आरोप लगा है. घायल हवलदार को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी की दूसरे साथी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. बात इतना आगे बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े. जिसमें वरीय हवलदार देवेंद्र सिंह का हाथ टूट गया. साथ ही अंदरुनी चोटें भी आई हैं.
शुक्रवार देर रात दोनों जवानों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं लालू के करीबियों का कहना है कि शिकायत के बाद भी लालू की सुरक्षा में लगे जवानों को बदला नहीं जा रहा है. जिसके चलते लालू प्रसाद की सुरक्षा में चूक हो सकती है. सुरक्षा में लगे जवान ही शराब पीकर मारपीट कर रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours