प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की पहली बैठक में सबसे पहला फैसला शहीद परिवारों के लिए लिया गया है. इस फैसले के तहत शहीदों के बच्चों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप बढ़ा दी गई है. मोदी 2.0 की पहली कैबिनेट में नेशनल डिफेंस फंड के तहत प्राइम मिनिस्टर्स स्कॉलरशिप स्कीम में बड़े बदलाव को मंजूरी दे दी गई है. नई स्कीम के तहत अब शहीद सैनिक के बेटों को 2500 रुपये प्रति माह देने का फैसला किया गया है जबकि बेटियों को 3000 रुपये स्कॉलरशिप दी जाएगी. पहले लड़कों को 2000 रुपये जबकि लड़कियों को 2500 रुपये स्कॉलरशिप मिला करती थी.

इस फैसले की सबसे अहम बात ये है कि इस स्कॉलरशिप स्कीम में अब राज्य पुलिस को भी शामिल किया गया है. आतंकवादियों और नक्सली हमले में शहीद हुए राज्य पुलिस के जवानों और अधिकारियों के बच्चों को भी इस स्कीम के तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी. हालांकि उन्हें इस स्कीम के तहत 500 रुपये सालाना स्कॉलरशिप दी जाएगी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours