1. मेष- धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं।
2. वृष- आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है। अन्न का दान करें।
3. मिथुन- विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है।
4. कर्क- धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। पीला रंग शुभ है।
5. सिंह- आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें। गेहूं का दान करें।
6. कन्या- धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। 
7. तुला- आई टी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। हरा रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में अन्न का वितरण करें।              
8. वृश्चिक - राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। सफेद रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
9. धनु- धन का व्यय होगा। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। पीला रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री विष्णु जी की उपासना करें।
10. मकर- व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। आई टी और मीडिया के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
11. कुंभ - राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करें। 
12. मीन - व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा  का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours