लोकसभा चुनाव नतीजों में प्रचंड बहुमत पाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं. वहीं, झारखंड में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद महागठबंधन में समीक्षा का दौर शुरू हो गया है. चुनाव में हुई करारी हार के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 2 और 3 जून को बैठक बुलाई है.
मोराबादी स्थित गुरुजी आवास पर 2 जून को जेएमएम विधायक दल की बैठक होगी. वहीं 3 जून को कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. दोनों दिन जेएमएम लोकसभा चुनाव में हुई हार के कारणों की समीक्षा करेगी. इसके अलावे विधानसभा चुनाव पर भी मंथन किया जाएगा. पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बैठक के निर्णय के अनुसार पार्टी आगे की चुनावी तैयारी में जुटने का काम करेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours