जिला से बप्पी कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 6/5/19 को भाजपा प्रत्याशी श्री हेमलाल मुर्मू जी ने कोटालपोखर के पूरे क्षेत्र सहित आस पास के पंचायत बड़ा सोनाकर , मयूरकोला , पथरिया , जामबाद का दौरा किया ।
दौरे के दौरान में कुछ पंचायतों में जल और सड़क का समस्या सामने उभरकर आया ।
समस्याओं के समाधान हेतु और प्रचंड विकास के लिए श्री मुर्मू जी ने बताया कि , आपलोग इस बार सही से और सब मिलके मतदान करे , निश्चित हमारी जीत होगी और आम जनता की जीत होगी , तभी विकास की गंगा की इस बार राजमहल क्षेत्र में बहेगी , और सम्पूर्ण विकास होगी , हमारी सरकार सबका साथ , सबका विकास की लड़ाई अभी तक लड़ती हुई आई है ,
हमारी सरकार का यही लक्ष्य है कि कोई भी गांव पिछड़ा ना रहे , और हर घर तक सरकार की सारी योजनाए नियमित रूप से पहुँचाया जाए ।
गठबंधन की सरकार ने इन पांच वर्षों में क्या क्या काम इस क्षेत्र के लिए किया वो तो जनता देख ही रही है ।
श्री मुर्मू जी ने ये भी बताया कि देश बदल रहा है , और राजमहल लोकसभा की बदहाली को बदलने के लिए सबकोई एक साथ मिलके राजमहल में कमल खिलाएंगे और एक बार फिर से श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे ।
श्री मुर्मू जी के साथ , भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन , बड़हरवा प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष श्री रंजीत साह जी , तूफानी साह , प्रणव सिंह, सुनील गुप्ता , बिश्वजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ,
हर पंचायत में सर्वे के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्री हेमलाल मुर्मू जी भारी मतों से विजयी हो रहे है ।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours