रांची का उर्सलाइन प्लस टू स्कूल एक बार फिर टॉपर्स की फैक्ट्री साबित हुआ है. इंटर कॉमर्स की परीक्षा में यहां की छात्राओं ने परचम लहराया है. टॉप 10 में सात छात्राएं जगह बनाई हैं. मंगलवार शाम को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया.

मंगलवार शाम को जैसे ही इंटर कामर्स का परिणाम जारी हुआ, उर्सलाइन स्कूल में जश्न का माहौल बन गया. स्टेट टॉपर अमिषा कुमारी, सेकेंड स्टेट टॉपर सलोनी गुप्ता से लेकर टॉप 10 में यहां की सात बच्चियां काबिज हुईं.
सेकेंड स्टेट टॉपर सलोनी गुप्ता का कहना है कि उर्सलाइन स्कूल को टॉपर्स फैक्ट्री इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वहां के शिक्षक बच्चियों को टॉप करने के लिए तैयार करते हैं. कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं. हमारी सफलता भी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है.

स्कूल की प्रिंसिपल मैरी ग्रेस कहती हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है और ना ही कोई जादू की छड़ी काम आती है. इस तरफ के रिजल्ट हर साल स्कूल की बच्चियां लाती हैं. यह शिक्षक और बच्चियां के सम्मिलित प्रयास का नतीजा है.


उर्सलाइन स्कूल में छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के खास तौर पर तैयार किया जाता है. बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सालभर पहले से इंटरनल एग्जाम शुरू हो जाता है. यह परीक्षा से पहले चार बार लिये जाते हैं. इससे छात्राएं मानसिक रूप से परीक्षा के पूरी तरह तैयार हो जाती हैं. इसी तैयारी के आधार पर यह स्कूल पिछले कई सालों से इंटर में इसी तरह का रिजल्ट देता रहा है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours