मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से रांची के रिम्स में मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने पिता से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. बाहर निकलकर मीसा ने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई.
मीसा ने कहा कि पापा की तबीयत ठीक नहीं है. पैर में घाव हो गया है. उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी हमलोगों को ठीक से नहीं दी जा रही. मुलाकात के वक्त कोई डॉक्टर नहीं था. उनके बेहतर इलाज के कोर्ट का दरबाजा खटखटाएंगे.
मीसा ने कहा कि एग्जिट पोल से एनडीए खुश हो सकता है, देश की जनता नहीं. महागठबंधन को इस पर भरोसा नहीं है. हमें जनता पर भरोसा है. बूथों की रिपोर्ट कुछ और बयां कर रही है कि 23 मई भाजपा गई.
आरजेडी नेत्री ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाना लाजमी है, क्योंकि लाख ईवीएम मशीन कहां गये, ये चुनाव आयोग तक को पता नहीं है. नीतीश कुमार फिर से पलटी मारने की फिराक में हैं.
बता दें कि चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद बीमारियों की वजह से रिम्स में भर्ती हैं. हर शनिवार को रिम्स में नेता और परिवार के लोग उनसे मिलते हैं. लेकिन जेल से विशेष अनुमति पर परिवार के लोग कभी भी मिल सकते हैं. मीसा और रोहिणी ने विशेष अनुमति लेकर ये मुलाकात की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours