रामगढ़ के नईसराय में यात्री बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. इससे ऑटो चालक और एक सवारी की मौके पर मौत हो गई. ऑटो चालक भोगेश साव बरकाकाना का रहने वाला था. वहीं सवारी राजेंद्र यादव केदला निवासी था.
बस हजारीबाग से रांची की ओर से आ रही थी और रफ्तार में थी. इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस ने आगे चल रहे ऑटो को रौंद दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो में दबे दोनों लोगों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
मृतक राजेन्द्र यादव के भाई ने कहा कि सीसीएल कर्मी राजेंद्र यादव बनारस से रामगढ़ पहुंचे थे. रामगढ़ से ऑटो के जरिये बोकारो के केदला स्थित अपने घर जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक बस पटना से रामगढ़ आ रही थी. इसी दौरान नई सराय चौक के पास बस ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान बस ऑटो को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया.
पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही बस और ऑटो को जब्त कर थाना ले आई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours