झारखंड और देश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत और सिंहभूम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की हुई करारी हार को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में चक्रधरपुर में एक समीक्षा बैठक हुई. चक्रधरपुर वन विश्रामागार में हुई इस बैठक में चक्रधरपुर के तमाम बीजेपी कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे. सभी ने हार के कारकों को रखते हुए हार की समीक्षा की. सभी ने इस मामले में अपनी अपनी राय भी दी ताकि बीजेपी को आनेवाले दिनों में होनेवाली चुनाव में इस तरह के हार का सामना ना करना पड़े और पार्टी मजबूती के साथ मतदाताओं का विश्वास जीत सके.
इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा की ‘वे चुनाव हारे हैं, मैदान नहीं’, उन्होंने कहा की ‘मेरी हार मायने नहीं रखती लेकिन झारखंड में 12 सीट बीजेपी ने जीतकर मोदी सरकार को मजबूत किया यह सबसे बड़ी जीत है. उन्होंने कहा की इस हार से सबक लेते हुए कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours