झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को हराकर संसद पहुंचने में कामयाब कांग्रेस नेता गीता कोड़ा ने रविवार को सरायकेला जिला मुख्यालय में विजय जुलूस निकाला गया. इस दौरान गीता के पति सह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत कई नेताओं ने शिरकत कर लोगों को जीत में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया.

जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों में निकाले गए जुलूस के दौरान कांग्रेस, जेएमएम और झाविमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनाई. इस दौरान सिंहभूम सीट से सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि अब उन्हें अगले पांच वर्षों तक जमकर मेहनत कर लोगों की समस्या को दूर करने का प्रयास करना है.



गीता कोड़ा ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की भारी समस्या है, जिसे उन्हें दूर करना है. साथ ही आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद पड़े उद्योगों को शुरू कर युवाओं को रोजगार मुहैया कराना भी उनकी प्राथमिकता होगी.

उधर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि निकाय स्तर से लेकर केंद्र तक बीजेपी की सरकार होने के बाद भी सरायकेला में विभिन्न सुविधाओं का घोर अभाव है. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास क्षेत्र में कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाना है तथा लोगों के चतुर्दिक विकास का प्रयास करना है.



2014 में गिलुवा के हाथों गीता को मिली थी हार

बताते चलें कि सिंहभूम लोकसभा सीट पर 12 मई को छठे चरण में वोटिंग हुई थी. झारखंड बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सिंहभूम सीट से चुनाव हार गए. कांग्रेस की गीता को़ड़ा ने उन्हें परास्त किया है. इसी के साथ गीता कोड़ा सिंहभूम से पहली महिला सांसद बनकर इतिहास रचा है. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में गिलुवा ने गीता कोड़ा को हराया था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours