रांची :  भाजपा  को मिली प्रचंड जीत के बाद दूसरी बार  नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने पर  नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रचंड बहुमत देनें के लिए जनता को आभार व्यक्त किया लगातार देश के विकास पर जनता ने  भरोसा  जताया है । बीजेपी  प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिस्सफीका  हसन ने केलाचल टाइम्स के संवाददाता के एक विशेष बातचीत में उन्होंने कहीं। 

 भाजपा को मिली शानदार जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और झारखंड की जनता का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि इस देश के अंदर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में झारखंड के नागरिकों ने भी अहम भूमिका निभाई है।  रघुवर दास सरकार के नेतृत्व जो विकास हो रहा है उसका परिणाम आप सबके सामने है। पूरी दुनिया के अंदर यदि देश का सम्मान बढ़ता तो देश के सभी नागरिकों का सम्मान बढ़ता है, देश में कही भी विकास कार्य हो रहा है तो पूरे देश का विकास हो रहा है। मोदी  नेतृत्व में देश सुरक्षित है।  उम्मीद है विधानसभा चुनाव में भी  जनता का अपार समर्थन मिलेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours