झारखंड बीजेपी के दिग्गज नेता अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली. अन्य मंत्रियों की की तरह अभी उनका मंत्रालय भी फाइनल नहीं हुआ है. अर्जुन मुंडा इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
झारखंड की खूंटी सीट से जीते चुनाव
अर्जुन मुंडा इस बार झारखंड की खूंटी सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. उन्होंने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को नजदीकी मुकाबले में करीब डेढ़ हजार वोटों से मात दी है. खूंटी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को 381193 वोट मिले. जबकि उनके प्रतिद्वंदी कालीचरण मुंडा को 381193 वोट मिले. दोनों में कुल 1445 वोटों का अंतर रहा.
करिया मुंडा की विरासत बचाने की थी चुनौती
अर्जुन मुंडा के सामने बीजेपी के दिग्गज करिया मुंडा की विरासत को बचाने की बड़ी चुनौती थी. खूंटी लोकसभा सीट से करिया मुंडा आठ बार सांसद रहे. लेकिन, इस बार बीजेपी ने उनके बदले अर्जुन मुंडा को यहां से मैदान में उतारा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours