बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा सदस्या निशी जायसवाल ने नरेंद्र मोदी के लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक शुभकामनायें दी । उन्होंने कहा कि देश की जनता को सपने साकार होते नजर आ रहे हैं. प्रचंड जनादेश हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी ने देश के 15 वें प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है. इससे हर भारतीय का सिर ऊंचा हुआ है। मोदी और रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का सम्पूर्ण विकास सहयोगी होगा खूँटी के नव निर्वाचित सांसद अर्जुन मुंडा को केंद्रीय मंत्री शामिल होने के हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं अमित शाह को सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से मोदी जी की 'नई भारत की यात्रा' की परिकल्पना जरूर साकार होगी. मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और झारखंड की समृद्धि का नया कीर्तिमान रचेगा. इसके साथ ही श्री अर्जुन मुंडा के मोदी सरकार में मंत्री नियुक्त होने पर झारखंड का मान बढ़ा है. हम गौरवान्वित हुये हैं. झारखंड को इसका लाभ मिलेगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours