गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू पार्टी के प्रत्याशी मंत्री चन्द्रप्रकाश चौधरी की गाड़ी पर देर रात बोकारो में हमला हुआ. हमलावरों ने प्रत्याशी की फॉरच्यूनर कार के शीशे फोड़ डाले. हमले का आरोप जेएमएम कार्यकर्ताओं पर लगा है.
जानकारी के मुताबिक जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए ये हमला किया. बोकारो के जैनामोड़ के पास घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ सदानंद महतो, सीओ राकेश कुमार, इंस्पेक्टर मो. रुस्तम, थानाप्रभारी पूनम कुजूर मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.
इसके बाद एसएसटी की टीम ने आर्यन होटल में मंत्री के कमरे की तलाशी ली. होटल के अन्य कमरों की भी तलाशी ली गई. इस दौरान होटल के बाहर जेएमएम के कार्यकर्ता जमे हुए थे. इस मामले में आजसू प्रत्याशी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
जरीडीह सीओ राकेश कुमार ने कहा कि प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला हुआ. पैसे बांटने की भी बात सामने आ रही है. मामले में छानबीन की जा रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours