झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को जेवीएम सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एक तीर्थपुरोहितों की एक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कहा कि झारखंड में महागठबंधन एक बड़े दल के रुप मे उभरेगा.

सभा में शामिल होने के दौरान जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘देश में लोकतंत्र खतरे में है, पीएम मोदी और अमित शाह से देश में लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा है’. उन्होंने कहा कि इसी वजह से देश की संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं. साथ ही कहा कि ऐसी स्थिति में इन्हें सत्ता से बेदखल करना अति आवश्यक है.

झारखंड में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर जेवीएम सुप्रीमो ने कहा कि ‘इससे अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि प्रधानमंत्री अपने पांच साल के कार्यकाल की चर्चा ही नहीं करते हैं’. नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा के खतरे में होने की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि देश को सबसे अधिक खतरा इन्हीं लोगों से है’. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव के बाद झारखंड में महागठबंधन एक बड़े दल के रुप मे उभरेगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours