देश में छठे और झारखंड में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर शुक्रवार को थम गया. शनिवार को प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांग सकेंगे. 12 मई यानी रविवार को सूबे की चार सीटों, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम पर मतदान होगा. इनमें सिंहभूम आरक्षित सीट है.

चारों सीटों पर कुल 67 प्रत्याशी मैदान में हैं. जमशेदपुुर में सबसे अधिक 23 और सिंहभूम में सबसे कम 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. धनबाद में 20 और गिरिडीह में 15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद और झारखंड सरकार के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के सियासी भाग्य का फैसला हो जाएगा.

चारों सीट पर कुल 66 लाख 64 हजार 929 मतदाता हैं. वे 8300 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी. सिंहभूम और गिरिडीह सीट नक्सल प्रभावित इलाके हैं. ऐसे में शुक्रवार से ही पोलिंग पार्टिंयों को कलस्टर तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है. इस फेज में भी बूथों की सुरक्षा के लिए पांच सौ कंपनियों की तैनाती की जाएगी. इसमें पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान होंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours