सिंहभूम सीट से बीजेपी प्रत्याशी व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने पैतृक गांव चक्रधरपुर के टोकलो में मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने अपनी जीत का दावा किया. गिलुवा यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं. तीसरी बार के लिए जोर लगा रहे हैं. उनका सीधा मुकालबा कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ से है. गीता कोड़ा पूर्व सीएम मधु कोडा की पत्नी हैं. मधु कोड़ा यहां से एक बार सांसद रह चुके हैं.

झारखंड में आज सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर सीटों पर वोटिंग हो रही है. मतदान को लेकर सुबह से ही बूथों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. 9 बजे तक चारों सीट पर औसत 15.36 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जमशेदपुर में 17.28, सिंहभूम में 15.15, गिरिडीह में13.94 और धनबाद में 15.04 फीसदी मतदान हुआ है.

पिछली बार 2014 में गीता कोड़ा यहां पर लक्ष्मण गिलुवा से हार गई थीं. लेकिन तब गीता कोड़ा अपने पति मधु कोड़ा की जय भारत समानता पार्टी से मैदान में थीं. लेकिन इस बार वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गीता कोड़ा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours