झारखंड में इंटर आर्ट्स के नतीजे घोषित हो गये हैं. इसमें लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉप थ्री पोजिशन पर लड़कियों ने ही कब्जा जमाया है. इंटर आर्ट्स में स्टेट टॉपर मनाली गुप्ता बनी हैं. उन्हें पांच सौ में से 437 मार्क्स मिले हैं. मनाली रांची के एसएस मॉडल प्लस टू हाईस्कूल, पतरातू की छात्रा हैं.
सेकेंड टॉपर प्रमिला किस्कू बनीं है. प्रमिला रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा हैं. उन्हें 422 अंक मिले हैं. वहीं थर्ड टॉपर पलक अग्रवाल हुई हैं. पलक को 420 अंक मिले हैं. वह लातेहार के गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मंगलवार को इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया. इस परीक्षा में 1 लाख 84 हजार 384 स्टूडेंट्स शामिल हुए. उनमें से 1 लाख 47 हजार 468 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. फर्स्ट डिवीजन से 18130, सेंकेड डिवीजन में 96724, थर्ड डिवीजन में 32597 बच्चे पास हुए हैं. कुल 79.97 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. जबकि साल 2018 में 72.62 फीसदी बच्चे पास हुए थे.
वहीं अगर जिलेवार रिजल्ट की बात करें तो सबसे बेहतर परिणाम सिमडेगा जिला का रहा है. वहां के 97.67 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं, जबकि खूंटी दूसरे स्थान पर, यहां 96.17 फीसदी और रांची में 86.43 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. सबसे खराब रिजल्ट चतरा जिले का रहा. चतरा जिले के मात्र 53.18 फीसदी बच्चे सफल हो पाए हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours