नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये भाषण को ‘जुमलाबाजी’ करार दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली नाम भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि मोदी कोई भी पांच विकास कार्य नहीं गिना पाए जो उनके दिल्ली के सात सांसदों ने किये हों।

सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मोदीजी, आप जुमलापंती की पांचवीं राजनीतिक परंपरा का जिक्र करना भूल गये। पंद्रह लाख, पूर्ण राज्य का दर्जा, आतंकवाद एवं कालाधन रोकने का वादा सभी जुमले साबित हुए। भाजपा का असली नाम भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए।
मोदी जी आप पाँचवी राजनीतिक परम्परा का ज़िक्र भूल गए - जुमलापंथी
पंद्रह लाख - जुमला निकला
पूर्ण राज्य - जुमला निकला
नोटबंदी आतंकवाद और कला धन रोकेगी - जुमला निकला

बीजेपी का असली नाम भारतीय जुमला पार्टी निकलेगा.

1,511 people are talking about this



Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours