मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गडकरी से भारतमाला परियोजना के तहत धनबाद से रायपुर तक 707 किमी और संबलपुर से रांची तक 323 किमी सड़क को मीडियम की जगह हाई प्रायोरिटी में शामिल करने का आग्रह किया. इसके अलावा सीएम ने साहेबगंज से ओडिशा के धामरा पोर्ट तक 790 किमी फोरलेन को इकोनोमिक कॉरिडोर के रूप में भारतमाला परियोजना में शामिल करने की मांग रखी. बतौर सीएम झारखंड और ओडिशा को आर्थिक नजरिये से उत्तर-पूर्वी राज्यों से जोड़ने की दिशा में यह बेहद महत्वपूर्ण सड़क है. इस खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से छापा है.
आज हड़ताल पर डॉक्टर्स
कोलकाता में डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) की अपील पर आज पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर हैं. हालांकि आपात सेवा को हड़ताल से अलग रखा गया है. ओपीडी एवं अन्य सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी. झारखंड में निजी और सरकारी अस्पतालों के करीब 12 हजार डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. डॉक्टर अस्पताल आएंगे, लेकिन मरीजों को नहीं देखेंगे. हालांकि सूबे के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स प्रबंधन ने डॉक्टरों को ओपीडी सेवा चलाने का निर्देश दिया है. इस खबर को भी प्रभात खबर ने हेडलाइन बनाकर छापा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours