राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों ने बैंक को निशाना बनाया. दिनदहाड़े पिठोरिया इलाके में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के ब्रांच में डकैती कर 7 लाख 19 हजार रुपये लूट लिए.

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने बंदूक की नोक पर इस घटना को अंजाम दिया. सभी अपराधी हथियार से लैस थे. ब्रांच मैनेजर ने बताया कि बैंक में ग्राहक भी मौजूद थे, लेकिन हथियार के बल पर अपराधियों ने सभी को बंधक बना लिया और उन्हें भी उनके चैंबर में बंद कर पैसे लेकर फरार हो गए.

डकैती की घटना को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों ने बैंक के गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया. गार्ड का सर फट गया. गार्ड के अनुसार अपराधियों ने सभी को बंधक लिया था. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों को गिरफ्त में लेने की कवायद हो रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours