रांची। सरकारी योजनाओं से राजनीतिक गोल साधने का कला-कौशल परिपक्व राजनेता की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस खास शैली को अपनाते हुए सीएम रघुवर दास ने विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का मास्टर स्ट्रोक खेला है। भारत सरकार की पीएम किसान योजना की तर्ज पर शुरू की गई इस योजना का फलक उससे कहीं ज्यादा बड़ा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने झारखंड प्रवास के दौरान स्वयं इस योजना की पहली किश्त की राशि जारी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार सीधे 52 लाख से अधिक किसानों के खाते में राशि भेजेगी। जाहिर है 52 लाख परिवारों को जब सरकार की योजना का लाभ मिलेगा तो राजनीतिक हित भी सधेगा। योजना के तहत राज्य सरकार 2000 करोड़ की राशि दो किश्तों में जारी करेगी। एक हजार करोड़ रुपये की पहली किश्त 20-25 जून के बीच जारी होगी जबकि दूसरी किश्त दुर्गा पूजा के बाद। दूसरी किश्त जारी होने के तत्काल बाद विधानसभा की अधिसूचना जारी होने की बात कही जा रही है।
स्पष्ट है सामने चुनाव होंगे और इन चुनावों में किसानों का झुकाव एनडीए के पक्ष में हो सकता है। हालांकि प्रत्यक्ष में इस योजना का उद्देश्य किसानों की खेती की लागत को कम कर उनकी आय को दोगुनी करना है। किसानों के खाते में जो सीधे राशि भेजी जाएगी उससे वे बीज, कीटनाशक व खेती के उपयोग की अन्य वस्तुएं खरीद सकेंगे।
क्या है मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया है। यह राशि अधिकतम पांच एकड़ के लिए दी जाएगी। स्पष्ट समझे तो इस योजना के अंतर्गत पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी। योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।

दोबारा कैबिनेट जाएगा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की राशि दो किश्तों में किसानों के खाते में जाएगी। कृषि आशीर्वाद योजना के तहत पूर्व में एक ही किश्त में राशि भेजने का प्रावधान किया गया था। चूंकि राशि अब दो किश्तों में जाएगी इसलिए कैबिनेट की अनुमति के बाद संशोधित राज्यादेश निकाला जाएगा।

इधर, युवाओं को रिझाने में जुटा झामुमो
प्रधानमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना ने विपक्षी दलों को भी हैरान और परेशान कर रखा है। उन्हें फिलहाल इसकी सीधी काट नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर के माध्यम से हर बेरोजगार को रोजगार देने का वादा कर युवाओं को रिझाने की कोशिश अवश्य की है। यह भी कहा कि जब तक युवाओं को रोजगार नहीं दे पाया तब तक उन्हेंं बेरोजगारी भत्ता दूंगा।

किस जिले में कितने किसानों को मिलेगा लाभ
जिला किसानों की संख्या
बोकारो 261745
चतरा 329215
देवघर 56459
धनबाद 227579
जिला किसानों की संख्या
बोकारो 261745
चतरा 329215
देवघर 56459
धनबाद 227579
दुमका 88618
पू. सिंहभूम 226638
गढ़वा 167799
गिरिडीह 749551
गोड्डा 63582
पू. सिंहभूम 226638
गढ़वा 167799
गिरिडीह 749551
गोड्डा 63582
गुमला 224277
हजारीबाग 486379
जामताड़ा 26122
खूंटी 62102
कोडरमा 204612
लातेहार 77787
हजारीबाग 486379
जामताड़ा 26122
खूंटी 62102
कोडरमा 204612
लातेहार 77787
लोहरदगा 76586
पाकुड़ 51523
पलामू 462177
रामगढ़ 206950
रांची 384539
पाकुड़ 51523
पलामू 462177
रामगढ़ 206950
रांची 384539
साहिबगंज 181424
सरायकेला-खरसावां 236815
सिमडेगा 120001
प. सिंहभूम 243414
कुल 5215894
सरायकेला-खरसावां 236815
सिमडेगा 120001
प. सिंहभूम 243414
कुल 5215894

Post A Comment:
0 comments so far,add yours